जनपद के हर्रैया तहसील मुख्यालय पर 23 फरवरी को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी

बस्ती : जनपद के हर्रैया तहसील मुख्यालय पर 23 फरवरी को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शीर्ष नेतृत्व का भी आना जाना शुरू हो गया है। कांग्रेस बस्ती की जनसभा से पूर्वांचल को साधने की कोशिश में है।


सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूद रहे, तो राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारियों और किसान जन जागरण यात्रा की एक साथ समीक्षा की। कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी जनहित से जुड़े मामलों को लगातार उठा रही हैं। पूर्वांचल में बस्ती की जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने की नसीहत दी। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद, पूर्व सांसद मो. मुकीम ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जनसभा को ऐतिहासिक बनाए। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, अनूप पांडेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, छोटेलाल तिवारी, राम गोपाल सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, कर्नल एके सिंह, अजय पांडेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, सूर्यमणि पांडेय, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, शीतला शुक्ल, सचिन शुक्ल, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र मौजूद रहे।