देश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक भारत में कुल 1251 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 102 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र और केरल सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों में से हैं। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। निजामुद्दीन मजरक से एक दिन में 24 COVID-19 पॉिजिव केस सामने आए हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि बीते 24 घंटे में 227 मामले पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कछ जगहों पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने के कारण मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सभी समुदायों का सहयोग जरूरी है।